गिरडीह, फरवरी 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के तिसरी देवरी रोड में कैरीडीह गांव के पास शुक्रवार देर शाम में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक से असंतुलित होकर गिर जाने से नारायणपुर गांव के दो युवक संतोष मुर्मू 23 एवं मुकेश टुडू 27 घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस के सहयोग से आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाए गए। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...