सोनभद्र, मार्च 14 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना के रासपहरी गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शनिवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायल दुद्धी थाना क्षेत्र के गुलाल झरिया निवासी 20 वर्षीय सूरज और 19 वर्षीय संजय को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...