मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से 30 मार्च की रात 20 वर्षीया युवती को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर युवती के पिता ने रविवार को थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें पड़ोस गांव के दो युवकों को नामजद किया है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपित युवक बाइक से आए और मुंह दबाकर पुत्री को जबरन उठा लिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...