हाथरस, मई 12 -- हाथरस। कोतवाली सिकंदराराऊ के नगला हरी गांव से बाहर निकलते ही बाइक सवार दो युवकों को गांव के ही तीन लोगों ने रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में एक युवक के बाएं कान में चोट आई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गौरव निवासी नगला हरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि घटना 10 मई की है। वह अपने दोस्त धर्मेंद्र निवासी हुसैनपुर के साथ बाइक से नगला हरी से हुसैनपुर जा रहा था। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में तीन पर केस गांव से बाहर निकलते ही गांव के विजय, शशीकांत व सनी निवासी नगला हरी ने बाइक रुकवा ली। आरोप है कि तीनों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में ...