बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- खुटार। पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव नवदिया पताबोझी निवासी राजेंद्र (18) पुत्र लालाराम और बी. लालाराम (21) पुत्र छत्रपाल मंगलवार शाम बाइक से मैलानी क्षेत्र के गांव कुकुरा में बहनोई के यहां दावत में जा रहे थे। पूरनपुर हाईवे पर मुरादपुर निबिया खेड़ा के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को खुटार सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में वाहन के धक्के से दो बाइक सवार युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.