जौनपुर, मई 23 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के मड़वादोदक मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से घर लौट रहे बाइक सवार दो कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पवारा पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के कुडुरिया गांव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पुत्र अमरनाथ सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं। उनके साथ कुंडुरिया गांव निवासी 34 वर्षीय संजू तिवारी पत्नी सुरेंद्र तिवारी भी उसी फैक्ट्री में काम करती हैं। रोज की तरह शुक्रवार रात करीब साढ़े दस ब...