कौशाम्बी, जनवरी 24 -- कौशाम्बी, संवाददाता। सैनी कोतवाली के सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 रामलाल का पुरवा में रात करीब 9 बजे बाइक सवार तीन लोगों ने किराना की दुकान से गल्ला लेकर भाग गए। हजारों रुपये का गल्ला जाने पर दुकानदार ने सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिराथू के रामलाल का पुरवा निवासी राजेश कुमार पटेल ने एचडीएफसी बैंक सिराथू के सामने किराना की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात्रि करीब नौ बजे अपाचे सवार तीन लोग राजेश की दुकान में पहुंचे और खाली बोरी मांगी। दुकानदार खाली बोरी लेने अंदर चला गया। इसी बीच बाइक सवार युवक नगदी सहित गल्ला लेकर भाग निकले। गल्ला में 15 से 20 हजार रूपया नकद था। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना सैनी पुलिस को दी। सैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआईना करने के बाद अपनी...