कानपुर, मार्च 16 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर बाइक सवार दम्पति कानपुर की ओर जा रहे थे। जुनेदपुर के निकट हाई-वे पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने दंपत्ति से बाला और अंगूठी लूट लिये और फरार हो गए। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।अटवा गांव निवासी देवेन्द्र कुमार 13 मार्च की शाम को पत्नी नम्रता को बाइक में बिठाकर ससुराल जलालपुर नागिन गांव जा रहे थे। थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गेट के निकट पीछे से आये बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकरजबरन रोक लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुये बाला और अंगूठी छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.