मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- नया गांव-सलारपुर मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्चे सहित दंपति तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मंगलवार को जनपद मेरठ के मवाना निवासी हाशिम पुत्र अनवर, अपनी रिश्तेदार शबनम पत्नी आरिफ और मासूम हमजा पुत्र आरिफ के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल ग्राम काटका जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नया गांव के रास्ते सलारपुर के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और लहुलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत जानसठ सीएचसी पहुँचाया। सीएचसी जानसठ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.