गाज़ियाबाद, फरवरी 10 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी रेड लाइट पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मामले में दंपति की बेटी ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। साहिबाबाद की राजबाग कॉलोनी में रहने वाली शेफाली राज शर्मा का कहना है कि दो फरवरी को उसके पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा और माता बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक साहिबाबाद सब्जी मंडी रेड लाइट पर पहुंची तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। शेफाली का कहना है कि हादसे में उसके माता-पिता को गंभीर चोट लगी और उसके पिता मौके पर ही ब...