मोतिहारी, मार्च 12 -- रामगढ़वा, एक संवाददाता । थाना क्षेत्र के रामगढ़वा चिरान मिल के सामने एनएच-28 के किनारे बने गड्ढे से गुरुवार की सुबह बाइक के साथ एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रक्सौल के लक्ष्मीपुर निवासी चुनदेव महतो (45 ) के रूप में की गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई । कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह मोतिहारी के गोपालपुर निवासी राजकुमार साह अपनी पत्नी अनिला देवी के साथ रक्सौल स्थित अपने एक संबंधी के घर से मोतिहारी लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़वा चिरान मिल के सामने उनकी बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया और दोनों एनएच-28 के किनारे बने गड्ढे में जा गिरे। घटना में राजकुमार साह बाइक सहित गड्ढे में गिर गए , जबकि उनकी पत...