फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- शमसाबाद, संवाददाता। नैगवां मार्ग पर बाइक सवार दंपति से लूट का प्रयास किया गया। महिला लुटेरों से भिड़ गयी। छीना झपटी में बैग का हैंडल टूट गया और छिनने से बच गया। शोर शराबे पर ग्रामीण भागे तो लुटेरे भाग गये। पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल की। बाइक में कट मारकर गिराया गया था। चिलसरा गांव निवासी रुकनुद्दीन अपनी पत्नी शमीमा और तीन बच्चों माहरा, निगत, चाहत के साथ बाइक से सवार होकर भटासा में आयोजित एक दावत में शामिल होने गये थे। गुरुवार की शाम दावत खाने के बाद यह लोग बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। यह भी पढ़ें- ऑटो सवार से दिनदहाड़े लूट लिए 20 हजार रुपये नैगवां मार्ग पर बत्तीसाबाग की पुलिया के पास जब पहुंचे कि तभी तीन बाइक सवार युवकों ने कट मारकर उनकी बाइक को गिरा दिया। इससे दंपति और उनके बच्चे सड़क पर गिर पड़े...