हाजीपुर, मार्च 25 -- महुआ। बाइक सवार दंपती से बदमाशों ने छींतई की कोशिश की। हालांकि लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया। यह घटना बुधवार की दोपहर महुआ के कड़ियों जोगी स्थान के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त रास्ते से बाइक सवार पति-पत्नी गुजर रहे थे। जहां पर बदमाशों ने उन्हें घेर कर मोबाइल, गहने, रुपए आदि छीनने की कोशिश की। लोगों के आने पर बदमाश अपने मंसूबे में नाकाम रहे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक बीघे की गेहूं जलकर राख महुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से एक बीघे की गेहूं जलकर राख हो गई। यह घटना बुधवार की दोपहर महुआ के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर गांव में घटी। मिली जानकारी के कारण शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी। जिससे आग धधक उठी। जिसके कारण माधोपुर निवासी स्व.सच्चिदानंद सिंह पुत्र ...