रामपुर, दिसम्बर 10 -- बेसहारा पशुओं के साथ अब जुगाड़ू वाहन भी सड़क दुर्घटनाओं का सबब बनने लगे हैं। एक तेज रफ्तार जुगाड़ू ने दवाई लेने जा रहे दंपति की बाइक को टक्कर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह दुर्घटना बुधवार की सुबह मिलक-बिलासपुर मार्ग पर जिवाई जदीद गांव के पास हुई। मिलक थाना क्षेत्र के धनेली पूर्वी गांव निवासी अभिषेक कुमार मिलक नगर क्षेत्र में अपनी प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। वह बाइक द्वारा अपनी पत्नी जूही को दवाई दिलवाने के लिए हल्द्वानी(उत्तराखंड) जा रहे थे। रास्ते में जिवाई जदीद गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार जुगाड़ू वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने उन्हें किसी वाहन की सहायता से ...