हाथरस, मई 1 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह मथुरा बरेली हाईवे स्थित गांव नावली लालपुर के पास एक रोडवेज बस ने गंगा नहाने जा रहे बाइक सवार दंपति को सामने से टक्कर मार दी। जिससे दंपति घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान पति ने दम तोड़ दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुबह आठ बजे क्षेत्र के गांव बसई निवासी बिजेंद्र सिंह अपनी पत्नी नीरज देवी के साथ बाइक पर सवार होकर कछला स्थित गंगा नहाने जा रहे थे। कासगंज रोड स्थित गांव नावली पर पहुंचते ही सामने से आ रही बुलंदशहर डिपो की बस ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे पति पत्नी लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर पड़े राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहा...