नैनीताल, अप्रैल 28 -- नैनीताल। नैनीताल-मंगोली रोड पर पिछले साल तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गया था। मामले में अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोटाबाग निवासी तरुण छिम्वाल ने मल्लीताल कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 11 दिसंबर 2025 को वह पत्नी मोनिका संग बाइक से घोड़ाखाल मंदिर जा रहे थे। मंगोली से दो किमी आगे एक कार उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...