सहारनपुर, दिसम्बर 4 -- थाना जनकपुरी क्षेत्र में जिला अस्पताल चौक पर बाइक सवार तीन युवकों को चेकिंग के दौरान रोकने पर ट्रैफिक पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। युवकों ने चालान करने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके साथ ही अन्य यातायात पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने युवकों के वाहन का चालान कर दिया, लेकिन बाद में मामला निपट गया। आरोपी युवक खुद को बजरंग दल के कार्यकर्ता बता रहे थे। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है। बताया जाता है कि थाना जनकपुरी क्षेत्र में जिला अस्पताल चौक पर यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आते हुए पुलिस दिखाई दिए। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनको रोक लिया। यातायात पुलिसकर्मियों ने जैसे ही आरोपियों की बाइक का चालान किया तो यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.