बगहा, मार्च 1 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेतिया-मैनाटांड़ पथ पर अवरैया चौक के समीप शुक्रवार की रात एक बजे स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन किशोरों को रौंद दिया। हादसे में मामा मुफस्सिल थाने के लालगढ़ पांडे टोला के वार्ड-10 के नगीना महतो के पुत्र बसंत कुमार (14) व भांजे मझौलिया के परसा निवासी शंकर महतो के पुत्र अखिलेश कुमार (20) की मौत हो गयी। बाइक पर सवार तीसरा युवक पांडेय टोला के महेंद्र महतो का पुत्र धनंजय कुमार (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज निजी अस्तपला में चल रहा है। बानूछापर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत हुई है। दोनों के शव का जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक...