हमीरपुर, मार्च 22 -- राठ, संवाददाता। राठ-पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर के पास रविवार शाम औंड़ेरा गांव की ओर मुड़ रहे डंपर में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। बाइक में चाचा-भतीजे सवार थे। जिसमें भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चाचा को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर गांव निवासी संदीप प्रजापति ने बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई रीमू पुत्र चंद्रशेखर राजमिस्त्री का काम करता था। वह रविवार को 32 वर्षीय चाचा इंदल प्रजापति के साथ राठ में मजदूरी करने के लिए गया था। दिन भर काम करने के बाद शाम करीब पांच बजे चाचा के साथ अपनी बाइक से घर लौट रहा था। बाइक रीमू चला रहा था। अभी उनकी बाइक सैदपुर के पास औंड़ेरा गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.