फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाना क्षेत्र के बिलंदा पूर्वी बाईपास पर बाइक सवार युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंस कर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कल्याणपुर थाना के अलीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमपाल एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बिलंदा पूर्वी बाईपास के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सहित प्रेमपाल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया और करीब 50 मीटर तक घिसटते हुए चला गया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंचीं। वाहनों को एक किनारे करवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हसवा पुलिस चौकी से टीम पहुंची ...