सहारनपुर, जनवरी 3 -- गंगोह में नानौता रोड स्थित सेक्टर-99 के सामने स्थित एक वेल्डिंग की दुकान से अज्ञात बाइक सवार चोरों ने दुकान स्वामी के व्यस्त होने का फायदा उठाकर लगभग 28 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार संजीव कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुछताछ और छानबीन की। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई चोरी से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने अविलम्ब चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.