हापुड़, मार्च 23 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के निजामपुर के पास एनएच-09 पर 26 फरवरी को बाइक सवार एक चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। अब मृतक की बहन ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।उत्तराखंड राज्य के जिला उधमसिंह नगर के थाना बाजपुर के वार्ड-तीन के निवासी विभोर उपाध्याय मेरठ में स्थित गुद्धिग्राम हास्पिटल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। बीती 26 फरवरी की सुबह करीब 95 बजे वह अपने बाइक पर सवार होकर निकले थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह निजामपुर के पास हाईवे-09 पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भ...