हरदोई, जून 20 -- हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में शनिवार सुबह वैवाहिक समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे चाचा-भतीजे को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से चाचा-भतीजे उछलकर नाले में जा गिरे। पत्थर से सिर टकराने की वजह से चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजे को गंभीर चोटे आई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भरुआ सुमेरपुर कस्बे के गुरगुज थोक मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय कमलेश प्रजापति अपने 30 वर्षीय भतीजे अनिल के साथ बाइक से थाना मुस्करा के गहरौली गांव में बड़े भाई के साढू रामसजीवन की पुत्री की शादी में शामिल होने आया था। यह भी पढ़ें- बाइक सवार चाचा-भतीजे को बोलेरो ने टक्कर मारी, चाचा की मौत शनिवार सुबह 6:30 बजे के आसपास चाचा-भतीजे सुमेरपुर को निकले। सात बजे ...