फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद।अनियंत्रित होकर एक बाइक गड्ढे में गिर गयी। इससे सतीश चंद्र घायल हो गये। सतीश चंद्र बाइक से मोहम्मदाबाद गये थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर परिजन मौके पर आये और लोहिया अस्पताल में उन्हें इलाज को लाया गया। लाठी-डंडो के हमले में घायलफर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के ईसेपुर नवादा के अश्वनी लाठी डंडो के हमले से घायल हो गये। परिजनों के मुताबिक अश्वनी दिल्ली में नौकरी करते थे। रविवार को उन पर कुछ लोगों ने लाठी डंडो से हमला कर दिया था जिससे उनका पैर टूट गया। परिवार के लोग इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...