वाराणसी, मार्च 24 -- मिर्जामुराद, (वाराणसी)। सोमवार की रात वाराणसी से कछवांरोड की तरफ जा रहा बाइक सवार तार और पत्थर के खंभे में जा भिड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे गांव (मिर्जामुराद) निवासी 45 वर्षीय अमित कुमार सिंह वाराणसी में एक निजी कंपनी में काम करता था। अपने पिता का इकलौता सन्तान था। उसे दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी प्रीति सिंह समेत परिजन रो-रोकार बेहाल हैं। हादसे के वक्त वह ड्यूटी पूरा कर वापस घर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...