फतेहपुर, जनवरी 7 -- चौडगरा। बिंदकी-मुरादीपुर मार्ग पर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर बुधवार शाम हादसा हो गया। बाइक सवार क्लीनिक कर्मी को पीछे से पिकअप रौंदते हुए निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया है। चालक फरार हो गया है। थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी 26 वर्षीय नीतू कुशवाहा साईं गांव में खुले एक आर्थो क्लीनिक में काम करता था। रोज की तरह वह क्लीनिक बंद कर शाम को बाइक से घर लौट रहा था। रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर पीछे से आ रहे एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार नीतू पिकअप के पहियों के नीचे आ गया। पिकअप रौंदते हुए आगे निकल गया। नीतू का सिर फट गया और मौके पर ही उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.