पिथौरागढ़, मई 14 -- पिथौरागढ़। जाखपुराण निवासी एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय दीपक सिंह बिष्ट अपने गांव जाखपुराण से पिथौरागढ़ आ रहे थे। इसी दौरान थरकोट के समीप उनके बाइक के सामने एक सांप आ गया। जिसने बाइक से लिपटकर युवक के पांव में डस लिया। घटना के बाद युवक तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचा। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉ. अभिषेक ने व्यक्ति को भर्ती कर उसका उपचार किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...