कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज कोतवाली के बालकमऊ निवासी कुलदीप तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह साथी सत्यम के साथ बाइक से सैनी जा रहा था। इसी दौरान पिकअप में लकड़ी लादकर जा रहे सैफी निवासी बरीपुर ने ओवरटेक करते हुए ककोढ़ा ओवरब्रिज के समीप उसे सरेराह रोक लिया।विरोध पर कहा कि अतीक का आदमी हूं लकड़ी के तरीके काट डालूंगा। इसके बाद वह भाग निकला। थाने पहुंच पीड़ित ने आरोपित सैफी व लाला निवासी बरीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...