सीतापुर, जनवरी 7 -- सीतापुर, संवाददाता। लखीमपुर खीरी के सिसौरा नासिर निवासी मेंहदी हसन मंगलवार को क्लीनर के साथ पिकअप लेकर सीतापुर आ रहे थे। वह इमलिया सुल्तानपुर स्थित तिहार चौकी के पास पहुंचे ही थे तभी आगे चल रहे तिहार रहने वाले बाइक सवार अंकित सिंह भैंस से टकराकर पलट गए। बाइक सवार को बचाने में मेंहदी हसन ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई। जब तक मेंहदी पिकअप संभाल पाते वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। चालक व क्लीनर पिकअप में ही फंस गए। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को पिकअप से बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पाल भेजा। जइंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रामपुर मथुरा के पारा रमनगरा स्थित गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना तौल कराकर ट्रक बाहर निकला ही...