कोडरमा, जून 20 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा पुराना थाना के पास एनएच सड़क पर शनिवार की सुबह एक कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार 20 फीट दूर पर जाकर गिरी। इस घटना में कार पर सवार सवार सभी पांच लोग बाल-बाल बच गये। जानकारी के अनुसार, कार पर सवार सभी लोग रांची के पिस्का मोड़ से पटना एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना इतना जबदस्त था कि आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ गये और मदद को जुट गये। कार में सवार सोनू कुमार के अनुसार, कार उनके बड़े भाई अमित चला रहे थे। चंदवारा पुरना थाने के पास पहुंचने पर एक गली से अचानक एक बाइक सवार मुख्य सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। ह...