हरदोई, अप्रैल 13 -- बेहंदर। बाइक को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति और दो बेटियां घायल हो गए। परिवार समारोह से फर्रुखाबाद अपने घर लौट रहा था। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार देर शाम सरेहरी के पास कार सवार शारुख बाइक को बचाने के चक्कर में स्वयं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। शाहरुख की पत्नी सबीना की मौत हो गई। शाहरुख, बेटी इनाया और नाजमीन घायल हो गए, जिन्हें बेहंदर के सीएचसी पर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने स्थिति सामान्य बताई। ये सभी फर्रुखाबाद के हुसैनपुर गांव के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, मासूम सहित चार घायल कासिमपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...