बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास बुधवार सुबह नौ बजे अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक पर साइकिल लदा था। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के फेर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गया। सड़क पर ट्रक पलटने के बाद रोड पर जाम लग गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। मुरादाबाद का रहने वाला ट्रक चालक मो. उमर लुधियाना से साइकिल लादकर नेपाल जा रहा था। ट्रक पर उसका सहयोगी मो. वसी भी सवार था। नरायनपुर गांव के पास जब वह पहुंचा, ट्रक के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा। पेड़ से ट्रक टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व सहयोगी घायल हो गए, जिन्हें पीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.