मिर्जापुर, मार्च 25 -- हलिया,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के हलिया ड्रमण्डगंज मार्ग पर महुगढ़ छतरिहा गांव के पास मंगलवार की रात में बाइक सवार को बचाने के चक्कर तें ऑटो पलट गया। दुर्घटनामें चालक समेत दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एम्बुलेंस से हलिया पीएचसी भिजवाया। जहां दोनों घायालों का उपचार कर रहे हैं। क्षेत्र के हड़सड़ गांव निवासी ऑटो चालक 45 वर्षीय दिनेश अपनी ऑटो से छतरिहा गांव निवासी 30 वर्षीय मुन्नू के साथ जा रहा था। छतिहरा गांव के पास आटो के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। हादसे में चालक एवं उसमें सवार दोनों घायल हो गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार,रीना सिंह पटेल दोनों घायलों के उपचार में जुट गए हैं। चिकित्सक ने दोनों की स्थिति सामान्य बताई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.