मऊ, मई 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हांसापुर में शनिवार की शाम को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। उधर युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के कस्बा खास निवासी 22 वर्षीय रितेश चौहान शनिवार की शाम करीब 4 बजे खेत की जुताई करने के लिये जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ज्यों ही हांसापुर ग्रामसभा के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और चालक उसमें दब गया। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं सूचना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.