बदायूं, अप्रैल 1 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव अंबियापुर के पास कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने अचानक सामने आई बाइक को बचाने का प्रयास किया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान कासगंज जनपद के गांव गोरे निवासी देव प्रताप पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। जो पुणे से रामपुर के कस्बा शाहबाद को जा रहा था। अंबियापुर के पास अचानक एक बाइक सामने आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और कैंटर सड़क पर पलट गया। हादसे में कैंटर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...