मेरठ, जनवरी 7 -- खरखौदा। खरखौदा-मुंडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खेत में पलट गई। कार के नीचे दबकर कार सवार तीन लोग घायल हो गये। खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला उपचार के लिए भिजवाया। कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मुंडाली निवासी शहजाद, फरमान और इमरान कार से थाना क्षेत्र के सिसौला गांव जा रहे थे। ये सभी एक युवक की बारात में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे खरखौदा-मुंडाली मार्ग पर छतरी मोड़ के निकट पहुंचे तो अचानक सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इसमें तीन लोग नीचे दबकर घायल हो गये। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ल...