रुडकी, अप्रैल 7 -- धनौरी, संवाददाता। बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में एक लकड़ी से लोड टैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। राहगीरों ने टैक्टर ड्राइवर को सकुशल नाले से बाहर निकाला। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा होने से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक खुलवाया। मंगलवार की शाम लड़की से भरी टैक्टर ट्राली लड़की मंडी से यमुना नगर के लिए निकली थी। पिरान कलियर हाईस्कूल के पास पहुंची तो दूसरी और से आ रहा बाइक युवक टैक्टर सामने अनियंत्रित होकर गिर गया। ये देख टैक्टर ड्राइवर ने हड़बड़ी में ब्रेक लगा दिए। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पास के गहरे नाले में जा गिरी, इस दौरान आस पास के लोगों ने दौड़कर टैक्टर ड्राइवर को नाले से सहकुशल बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...