पीलीभीत, नवम्बर 12 -- पूरनपुर। कस्बा माधोटांडा के रहने वाले हिफाजत पुत्र शराफत टायर मैकेनिक है। उनका लोधीपुर के कुछ लोगों से और रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम हिफाजत पूरनपुर से बाइक से वापस माधोटांडा जा रहे थे। आरोप है मंडी गेट के पास लोधीपुर के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने लाठी डंडे से पिटाई लगा दी, जिससे वह घायल होकर अचेत हो गए। गांव के ताजीम उधर से गुजरे।उन्होंने हिफाजत को सड़क किनारे पड़े देखकर परिजनों को बताया। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल हिफाजत को उठाकर कोतवाली ले गए और मामले की शिकायत की। गंभीर रूप से घायल हिफाजत को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...