बाइक सवार को नींद की झपकी, चाचा -भतीजा घायल
उरई, मई 11 -- कोंच, संवाददाता । कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम घमूरी के पास उस समय हुआ जब बाइक चालक को चलते समय झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। थाना सिरसाकलार क्षेत्र के निवासी करीम खान 60 वर्षीय अपने भतीजे आरिफ के साथ मध्य प्रदेश के ग्राम बरथरा दबोह गए हुए थे। बताया गया है कि वे अपने बहनोई इस्माइल खां का हालचाल जानने गए थे, जो काफी समय से बीमार चल रहे हैं। सोमवार दोपहर दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घमूरी के पास बाइक चला रहे आरिफ खा को अचानक झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.