रुडकी, मार्च 21 -- ​मंगलौर, संवाददाता। पेट्रोल पंप के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुभाष चंद निवासी बसवाखेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शुभम बीती 17 मार्च को अपनी बाइक से नजरपुरा जा रहा था। सुबह वह मंगलौर पेट्रोल पंप के पास रुककर किसी का इंतजार कर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे शुभम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...