रुडकी, अप्रैल 14 -- ​मंगलौर। लंढौरा-नगला इमरती मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमांशु राणा निवासी छुटमलपुर बीते 11 अप्रैल को बाइक से अपने ऑफिस जा रहा था। लंढौरा-नगला इमरती पुल के पास सामने से आ रही सफेद रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...