रुडकी, मई 9 -- रुड़की। बाइक सवार को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को सोनू कुमार निवासी ग्राम अल्लीवाला, मुरादनगर मुजफ्फराबाद, जिला सहारनपुर ने तहरीर देकर बताया कि 30 अप्रैल को उनके भाई रविंद्र कुमार बाइक से किसी काम से रुड़की आ रहे थे। इस दौरान वह सालियर के पास बाइक रोककर लघुशंका करने लगे। इस बीच तेज गति से आ रही कार ने उनके भाई को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...