बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को दबोचा
नोएडा, जून 10 -- नोएडा। फेज-तीन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामूरा गांव निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि पिता विजेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे कार मार्केट से होते हुए बाइक पर बैठकर घर आ रहे थे। तभी एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक ने भागने का प्रयास किया तो मौके पर लोगों ने दबोच लिया।स्थानीय लोगों ने विजेंद्र सिंह को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को दबोचा आरोपी चालक की पहचान फिरोज खान और उसके साथी की पहचान अंकित के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.