रामपुर, मार्च 15 -- बाइक चालक को शुक्रवार की देर शाम दड़ियाल मार्ग पर गांव सीकमपुर में अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मार दिए से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को राहगीरों व अन्य लोगों द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए है। नगर पंचायत दड़ियाल के फत्तावाला इंद्रा कालोनी निवासी चालीस वर्षीय विजेन्द्र बाइक सवार को दड़ियाल टांडा के बीच में गांव सिकमपुर के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा शुक्रवार की देर शाम को बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल विजेंदर को राहगीरों द्वारा सीएचसी टांडा लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। सूचना मि...