बलिया, जून 27 -- रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकटौटी (टड़िया) निवासी 27 वर्षीय दीपक चौहान को एकडेरवा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि दीपक रात करीब 10 कहीं से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने डॉयल 112 को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की मदद से घायल का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...