कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- पश्चिमशरीरा के दानपुर गांव के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में बााइक सवार सखन पुत्र हीरालाल निवासी नासिरपुर फरीदगंज, कड़ा धाम की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पिता हीरालाल ने पश्चिमशरीरा थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...