बाइक सवार को कार से टक्कर मारकर पीटा
गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पालम विहार इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया। कार सवार युवक ने बाइक सवार को पहले टक्कर मारी और उसके बाद गाली-गलौज करते हुए बेरहमी पिटाई करते हुए धमकी दी। घायल युवक गुरुग्राम कोर्ट में काम करता है। पुलिस ने पालम विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से दिल्ली के नजफगढ़ निवासी प्रदीप ने बताया कि गुरुग्राम जिला अदालत में कार्यरत हैं। पुलिस शिकायत में बताया कि एक मई की शाम करीब छह बजे वह अपने निजी काम से कृष्णा चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने बेहद लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी。
मारपीट की घटना प्रदीप ने बड़ी मुश्किल से बाइक पर नियंत्रण पाया और अगली रेड लाइट पर जब गाड़ी रुकी, तो उन्होंने चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.