रायबरेली, मार्च 22 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के चलते युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उसे सीएचएसी में भर्ती करवाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त वीरेंद्र कुमार, निवासी मदारीगंज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे ब...