शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- बाइक की टक्कर से किसान की मौत के मामले में पिता ने बाइक सवार के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। विगत 18 फरवरी को फीलनगर के किसान कामता प्रसाद की जलालाबाद रोड पर बाईक द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई थी। वह खेत से पैदल घर लौट रहा था। घटना के बाद चालक बाईक घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने बाईक को कब्जे में ले लिया था। मृतक की अंतिम क्रिया के बाद पिता सिपट्टर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...