हाजीपुर, जून 29 -- महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क स्थित मथनामाल में सिंह जी के पोखर के निकट सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर मक्के के खेत में चली गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण शत्रुघ्न भगत, दिनेश रजक, विजय कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मुजफ्फरपुर की ओर से तेजी से आ रही 16 चक्का की ट्रक ने बाइक सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर मक्के के खेत में चली गई। इस घटना के दौरान ट्रक चालक, खलासी एवं बाइक सवार युवक सकुशल बच गया। घटना के बाद आसपास के उपस्थित लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- बाइक सवार के बचाने में ट्रक घुसी मक्के के खेत में कई ग्रामीणों ने यह भी बताया कि आज हुई तेज आंधी बारिश के कारण सड़कों पर पानी होने से गाड़ियों के अनियंत्रित होने की संभावना बढ़ गई है। अशोक कुमार

हिंदी ह...